कभी न करें ये 7 गलतियां, बाद में होगा पछतावा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। यूं तो हम सभी से गलतियां होती हैं। हम सब कभी न कभी कोई भूल करते हैं।  गलती होती है तो उसका खामियाजा भी उठाना पड़ता है। इसीलिए कोशिश यहीं होनी चाहिए कि ऐसा न हो। कम से कम वो बातें जो हम जानते हैं कि हमारे या किसी के लिए भी नुकसानदेह हैं, उनसे बचना चाहिए। आज हम ऐसी ही कुछ बातें जानेंगे, जिनसे बचकर या उन्हें अवॉइड करके कई तरह के नुकसान से बच सकते हैं।

Mental health : अपनों से करते हैं प्यार, तो जरुर करें ये 7 सवाल

  • हमेशा unhealthy खाने से बचें। हम कई बार अपने टेंपटेशन पर कंट्रोल नहीं कर पाते। लेकिन लगातार बाहर का खाना या जंक फूड हमारे लिए खतरनाक हो सकता है।
  • अपने सपनों को छोड़ देना। ये कभी मत करिए जब तक कोई बहुत बड़ी अड़चन न हो। हर कीमत पर अपने सपने को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।
  • दुनिया को डिस्कवर कीजिए। अपनी जगह पर थमकर मत बैठ जाइये। हम कई बार अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर निकलना ही नहीं चाहते। लेकिन ऐसे में हम इस दुनिया की खूबसूरती को जानने से वंचित रह जाते हैं।
  • अपनो से साथ समय न गुजारना, ये वो गलती है जिसकी समय निकल जाने पर कोई भरपाई नहीं होती। हम वक्त की कमी के कारण कई बार अपनो को ही नजरअंदाज कर देते हैं। ये गलती बाद में बड़ा पछतावा पैदा कर सकती है।
  • हिम्मत की कमी और गलत को गलत न बोलना..ऐसी कमजोरी है जो हमें तो भीतर ही भीतर शर्मिंदा महसूस कराती ही है, लेकिन इससे हमारे आसपास के लोग भी प्रभावित होते हैं।
  • वो काम जिससे आपको प्यार है, उसे छोड़ देना। सफलता की चाह में अपनी रुचियां या फिर जिससे आपको खुशी मिलती है ऐसे काम छोड़ना अपने साथ नाइंसाफी है।
  • सही समय पर सही काम करना..कई बार हम समय, अवसर या स्थान से चूक जाते हैं। हम सोचते हैं कि पैसों या गिफ्ट से उसकी भरपाई कर देंगे। लेकिन समय बीत जाने पर किसी बात का कोई महत्व नहीं रहता।

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।