IMD Alert : 10 अप्रैल तक 15 राज्यों में बारिश, पर्वतों पर बर्फबारी, ओलावृष्टि-गरज चमक का अलर्ट, 7 राज्यों में बढ़ेगा तापमान, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार पर पूर्वानुमान

Kashish Trivedi
Published on -
weather forecast

IMD Alert, Today Weather Today : देश के कई राज्यों में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां 8 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राज्य में मौसम बदल सकता है। वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आसमान में बादलों का आवागमन जारी रहेगा। इसके अलावा दक्षिणी पूर्वी सहित दिल्ली एनसीआर, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल सहित दक्षिणी राज्य में भी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जताया गया है।

चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित 

मौसम विभाग के मुताबिक एक रेखा झारखंड से दक्षिण आंध्र तमिलनाडु तक आंतरिक उड़ीसा और आंध्रप्रदेश होते हुए राज्य सीमा से गुजर रही है। जिसके कारण एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र निर्मित हुआ है। ऐसे में झारखंड सहित सीमा आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तमिलनाडु और केरल, कर्नाटक में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi