झूलेलाल जयंती पर सिंधी समाज ने निकाली रैली और शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Dabra News : डबरा शहर झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में आज चल समारोह निकाला गया। हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे। इस दौरान भगवान झूलेलाल को पालकी में निकाला गया। जिसका नगर के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
बता दें कि सिंधी समाज के लोग सबसे पहले भगवान झूलेलाल के मंदिर पर एकत्रित हुए। यहां पूजा पाठ के बाद हवन किया गया। उसके बाद भगवान झूलेलाल का चल समारोह प्रारंभ होकर पूरे शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सिंधी समुदाय के गुरुद्वारे पहुंचा। जहां उसका समापन किया गया।
इस यात्रा में सिंधी समुदाय के युवा झूमते गाते दिखे। लोगों ने जगह-जगह भगवान झूलेलाल की शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बाद में एक बाइक रैली भी निकाली गई। इसमें समाज के हजारों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं शहर में जगह-जगह प्रसादी वितरण किया गया जिसमें लोगों में बहुत ही हर्षोल्लास देखने को मिला।
डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”