4 बार के विधायक रहे देवव्रत सिंह का हार्टअटैक से निधन, रात 2.30 बजे ली अंतिम सांस

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट छत्तीसगढ़ कांग्रेस जे के खैरागढ़ विधायक (MLA) देवव्रत सिंह का निधन हो गया है। बुधवार देर रात करीब 3 बजे देवव्रत सिंह काे दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हार्ट अटैक की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहाँ रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।

राजनांदगांव के सीएमएचओ (CMHO) मिथलेश चौधरी ने विधायक देवव्रत सिंह के निधन की पुष्टि की। देवव्रत सिंह खैरागढ़ राज परिवार के सदस्य थे। उनके समर्थकों में निधन की खबर के बाद शोक की लहर है। उनके निवास पर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi