Vastu Shastra Tips: घर पर संभाल कर लगाएं पितरों की तस्वीर, वरना शुरू हो जाएंगे बुरे दिन

Vastu Shastra Tips

Vastu Shastra Tips : सनातन धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथियों पर पितरों के तर्पण और श्राद्ध कर्म का विधान है। इन तिथियों पर पितरों की पूजा एवं अर्चना की जाती है। श्राद्ध कर्म में भोजन और अन्नदान के माध्यम से पितरों को याद किया जाता है। यह मान्यता है कि इससे पितर प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आती है। पितृपक्ष में पितरों को याद करने के लिए विभिन्न पूजा-अर्चना कर्म किए जाते हैं। इनमें पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध और ब्राह्मणों को भोजन देने जैसे कार्य शामिल होते हैं। यह मान्यता है कि इन कर्मों से पितरों को आनंद मिलता है और वे अपने वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। सुबह उठते ही दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पितरों को प्रणाम करना अच्छा माना जाता है। इसके माध्यम से पितरों को सम्मानित किया जाता है और उनकी कृपा परिवार पर बनी रहती है।

Vastu Shastra Tips


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।