छिंदवाड़ा : नायब तहसीलदार की पत्नी ने लगाई फांसी, 3 साल पहले ही हुई थी शादी

Avatar
Published on -
indore news

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। छिंदवाड़ा में नायब तहसीलदार की पत्नी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पत्नी प्रज्ञा ठाकुर ने उस वक़्त फांसी लगाई जब घर में कोई नहीं था, जैसे ही परिजनों और आसपास के लोगों को घटना का पता चला, सब हैरान रह गए, पड़ोसियों की माने तो पति पत्नी के बीच ऐसा कोई विवाद भी नहीं था, फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रज्ञा का शव फांसी से नीचे उतारा है वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें… दिल्लीवासियों को मिला दीवाली का तोहफा, 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्तरां और होटल

प्रज्ञा ने साउथ सिविल लाइन में देवरे कॉलोनी स्थित घर में फांसी लगाई है, बताया जा रहा है प्रज्ञा के पति नायब तहसीलदार विक्रम ठाकुर है, दोनों की शादी 3 साल पहले हुई थी। 10 महीने का बच्चा है। पुलिस सुसाइड की वजह का पता लगा रही है। फिलहाल परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur