मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे से कांग्रेस के पूर्व विधायक (Former Congress MLA) और वरिष्ठ नेता कांती कोली का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है।
Electricity: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, बदलेंगे ट्रांसफार्मर, इन्हें मिलेगी सुविधा
मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक कांती कोली (Former MLA Kanti Koli) का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार-शुक्रवार रात के दरमियान उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और अन्य सदस्य हैं। कोली पूर्व में ठाणे नगर परिषद में पार्षद निर्वाचित हुए थे।