Psychological Facts : लंबे समय तक अकेले रहने का खतरा 15 सिगरेट के बराबर, जानिये रोचक तथ्य

Psychology

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मनोविज्ञान या साइकोलॉजी (Psychological) में हमारे दिमाग, आदतों, व्यवहार को लेकर तमाम तथ्य बताए गए हैं। ये एक प्रक्रिया है, जो मनुष्य के दिमाग को पढ़कर उसके आधार पर निष्कर्ष निकालती है। इससे हमें पता चलता है कि किसी भी व्यवहार के पीछे क्या वजह हो सकती है या क्या छिपे हुए मनोभाव हैं। मनोविज्ञान में सचेत (conscious) और अचेतन (unconscious) दिमाग का परीक्षण किया जाता है। आइये आज कुछ रोचक मनोवैज्ञानिक तथ्य जानते हैं।

Video : मशहूर पेंटिंग जब मुस्कुराने लगी, देखिये तकनीक का जादू

  • हम जिससे प्रेम करते हैं, हमारे दोस्त रिश्तेदार या परिचित..जब उन्हें गले लगाते हैं तो वो हमारे मन और दिमाग में एक पेनकिलर की तरह काम करता है।
  • दुनिया में 99 प्रतिशत लोगों को घूमना पसंद होता है। हालांकि किसी को पहाड़ पसंद होते हैं तो किसी को जंगल या नदियां।
  • 90 प्रतिशत लोग अपनी भावनाओं को मैसेज या खत में लिख देते हैं, जो वो बोलकर नहीं बता पाते।
  • आपको अगर कोई गाना बहुत पसंद है तो इसकी वजह ये हो सकती है कि उसके साथ आपके जीवन की कोई घटना या याद जुड़ी है।
  • जब आप किसी को याद करते हैं तो बिना कारण उदास हो जाते हैं।
  • लोगों की नजर सबसे पहले आपके चेहरे पर और उसके बाद आपके जूतों पर पड़ती है।
  • अगर आपके पास दो विकल्प हैं तो पहला विकल्प हमेशा सही होता है।
  • मनोविज्ञान ने ये बात साबित कर दी है कि इंसान को 4 मिनिट में भी प्यार हो सकता है।
  • हम जिनके साथ अपना अधिक वक्त बिताते हैं, उनकी आदतें भी अपना लेते हैं।
  • हमार नाक 50 हजार अलग अलग तरह की महक या गंध को याद रख सकती है और पहचान सकती है।
  • जब भी आप अच्छे या नए कपड़े पहनते हैं तो सकारात्मक महसूस करते हैं।
  • जो इंसान ज्यादा झूठ बोलता है वो दूसरे के झूठ को आसानी से पकड़ सकता है।
  • अगर आपकी शादी आपके अच्छे दोस्त से होती है तो तलाक की संभावना 70 प्रतिशत कम हो जाती है।
  • अपने विचारों को लिख देने से तनाव कम होता है।
  • एक समय में इंसान केवल तीन चीजें याद रख सकता है।
  • खुद से बात करने वाले लोग स्मार्ट होते हैं।
  • खुद पर खर्च करने की बजाय दूसरों पर खर्च करने से हमें अधिक खुशी मिलती है।
  • जो लोग मजाकिया या कॉमेडियन होते हैं वो असल में अधिक उदास होते हैं।
  • इंसान अगर देर रात किसी से बात करता है तो वो उस समय सच बोलता है।
  • जो लोग दूसरों को खुश करने की कोशिश करते हैं वो ही अधिक अकेले और दुखी होते हैं।
  • लोग सच्ची घटनाओं के मुकाबले अफवाहों पर अधिक विश्वास करते हैं।
  • ज्यादा हंसने वाले इंसान ज्यादा दर्द सहने की क्षमता रखते हैं।
  • दोस्ती अगर 7 साल से ज्यादा टिकती है तो फिर वो जीवनभर चल सकती है।
  • लंबे समय तक अकेले रहने का खतरा दिन में 15 सिगरेट पीने के बराबर होता है।

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।