MP में आज से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, ऐसे होगा किसानों को राशि का भुगतान

धान की खरीदी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) का इंतजार खत्म हो गया है। आज 29 नवंबर 2021 से समर्थन मूल्य पर  धान की खरीदी (Paddy Procurement)  शुरु होने जा रही है। खरीफ फसलो के लिए धान तथा अन्य अनाजों का उपार्जन पंजीकृत किसानों से आगामी 29 नवम्बर से 15 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। इसके लिए एफएक्यू धान 1940 रुपए तथा ग्रेड ए धान 1960 रुपए प्रति क्विंटल MSP निर्धारित किया गया है।अब तक 9 लाख से ज्यादा किसान प्रदेश में धान बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस साल 35 लाख हेक्टेयर में धान की बोवनी की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार 125 लाख टन से ज्यादा धान का उत्पादन किया गया है।

MP School: तय समय पर ही होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश जारी

मप्र शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसान द्वारा क्रांति धान बेचने पर बोई गई क्रांति धान का तहसीलदार द्वारा सत्यापित प्रमाण-पत्र धान उर्पाजन केन्द्र पर किसान को प्रस्तुत करना होगा। जबकि क्रांति धान को छोड़कर अन्य किस्म की धान उर्पाजन केन्द्र पर लाने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।वही खरीफ उपार्जन के लिए पंजीकृत किसानों के आधार लिंक खातों (bank account link with aadhar card) में भुगतान संबंधी निर्देश जारी किए गए है।इसके तहत किसानों को उनके द्वारा पंजीयन में दिए गए बैंक खाते में उपार्जित धान की राशि का भुगतान किया जाएगा।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)