पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, शव को काटकर अलग अलग हिस्सों में जलाया

indore crime news

Husband brutally killed his wife : हरियाणा के मानेसर में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या के  मामले का खुलासा हुआ है। कुछ दिन पहले पुलिस को इस महिला के शव के अधजला टुकड़े अलग अलग हिस्सों में मिले थे और उसके बाद से मामले की जांच की जा रही थी। अब पुलिस ने महिला के पति को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कियै है। ये घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

दरअसल 21 अप्रैल को मानेसर के एक गांव में एक महिला का क्षत विक्षत शव अधजली हालत में मिला। पंचगांव चौक के पास कुकडोला गांव में उमेद सिंह नाम के व्यक्ति ने आठ एकड़ जमीन लीज़ पर ली थी। उसी के खेत में बने एक कमरे से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने उसे जानकारी दी। इसके बाद उमेद सिंह वहां पहुंचा तो वहां से आधा जला हुआ धड़ बरामद हुआ। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी और इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।  23  अप्रैल को महिला के दोनों हाथ व 26 अप्रैल को सिर भी मिल गया और फिर उसकी शिनाख्त हुई।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।