IPS Promotion 2022: आईएएस अधिकारी के प्रमोशन के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन किए गए हैं। दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है। जिसके लिए सूची जारी कर दी गई है।
2005 बैच के अधिकारियों का प्रमोशन
पुलिस महानिरीक्षक वेतन मैट्रिक्स स्तर 14 के रिक्त पद और कार्यालय प्राप्त संख्या 4 पदों पर आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। जिन आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया है। उनमें 2005 वर्ष के मुख्तार मोहसिन, नीलेश आनंद भरणे, करण सिंह नग्नयाल, नारायण सिंह नवलाच्याल को 1 जनवरी 2023 की स्थिति में पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।
इसके अलावा जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड वेतन मैट्रिक्स के स्तर 12 के पद पर 4 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। जिन 2014 बैच के अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ दिया गया। उन्हें मंजूनाथ टीसी, लोकेश्वर सिंह, अजय सिंह और पंकज भट्ट को 1 जनवरी 2023 की स्थिति में प्रमोशन का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक वेतन मैट्रिक्स स्तर 15 के एक अस्थाई पद के सापेक्ष में 1998 बैच के ए पी अंशुमान को 1 जनवरी 2023 की स्थिति में पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।
2019 बैच के अधिकारियों का प्रमोशन
इसके अलावा 2019 बैच की रेखा यादव, सर्वेश पवार, चंद्रशेखर आर घोडके को वेतन मैट्रिक्स स्तर 11 के तहत 1 जनवरी 2023 की स्थिति में पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।