MPPEB : रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि, रूलबुक जारी, 6755 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

mppeb

MPPEB Patwari Bharti 2022 : मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 जनवरी से शुरू होगी। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। हालांकि एक बार फिर से मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पदों में वृद्धि की गई है। पदों की संख्या में हुई वृद्धि का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नवीन विज्ञप्ति ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि – 05 जनवरी 2022
  • आवेदन भरने की अंतिम तिथि-19 जनवरी 2022
  • परीक्षा शुल्क भरने की अंतिम तिथि- 19 जनवरी 2022
  • ऑनलाइन करेक्शन फॉर्म तिथि- 05-24 जनवरी 2022
  • एडमिट कार्ड जारी- फरवरी 2022
  • परीक्षा तिथि – 15 मार्च 2022

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग ₹500
  • ओबीसी ₹250
  • एससी एसटी ₹250

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु 40 वर्ष
  • सरकारी नियम के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

संशोधित पद विवरण – 6755 पद

  • अनारक्षित श्रेणी के लिए 2102 पद
  • ईडब्ल्यूएस के लिए 566 पद
  • अनुसूचित जाति के लिए 862 पद
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 1722 पद
  • ओबीसी के लिए 1503 पद

Link

https://peb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2022/Group_2_SubGroup_4%20RuleBook_2022_Revised.pdf


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi