कोरोना महामारी शुरू होने के बाद 2 साल तक चार धाम यात्रा बंद थी। अब उसको वापस से चालू किया गया है जिसके बाद लोगों के बीच में इसके लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में पहुंचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।
यह भी पढ़ें – भारतीय गानों पर शॉर्ट वीडियो बनाने वाले तंजानिया के किल्ली पॉल पर हुआ जानलेवा हमला
चार धाम की यात्रा 3 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खुलने के साथ होगी। वहीँ केदारनाथ के कपाट 6 मई और बद्रीनाथ के कपाट 8 मई को खोले जाएंगे। इसके लिए तीर्थयात्रियों को अपना कोरोनावायरस रिपोर्ट लाना जरूरी होगा और उसके पहले उत्तराखंड के पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें – Ice cream side effects : गर्मी से राहत पाने के लिए क्या आप भी ले रहे हैं आइसक्रीम का सहारा?
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आप उत्तराखंड की विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और यह भी जानकारी देख सकते हैं कि उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था पार्किंग व्यवस्था खानपान की व्यवस्था कहां पर की है। अधिक जानकारी के लिए आप उत्तराखंड के पर्यटन विभाग के पोर्टल https://uttarakhandtourism.gov.in जिसमे 4 धाम यात्रा का विवरण है पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।