कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, खाते में जल्द आएंगे 81000 तक रुपए, मंत्रालय ने दी नवीन जानकारी

Kashish Trivedi
Published on -
orop

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारियों (Employees) को जल्द ही एकमुश्त राशि खाते में क्रेडिट की जाएगी। इसके लिए प्रक्रिया(process) शुरू कर दी गई है। वहीं वित्त मंत्रालय (finance ministry) ने ग्राहकों के ब्याज दर के भुगतान संबंधित नवीन आदेश जारी किए हैं। कर्मचारियों के खाते में अधिकतम 81 हजार तक राशि क्रेडिट की जा सकती है।

इससे पहले वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अपने आदेश में कहा गया है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के ग्राहकों और कर्मचारियों की ब्याज दर उनके खाते में क्रेडिट की जा रही है। इसके लिए किसी ब्याज दर का कोई नुकसान नहीं हुआ है। वित्त वर्ष 2022 के लिए ब्याज दर जमा करने में देरी पिछले साल लागू किए गए एक सॉफ्टवेयर अपग्रेड के कारण हो रही है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi