Satna News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में आज से 22 जनवरी तक राम कीर्तन का आयोजन होगा। जिसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर जिले के हर मंदिर में इसका आयोजन किया जाएगा। इस दौरान तालाब, नदी में दीपक जलाए जाएंगे। इसके साथ ही 22 जनवरी को भंडारे का प्रबंध भी किया गया है, जिसमें जिलेभर के लोग शामिल हो सकते हैं।
जाएगा सफाई अभियान चलाया
कलेक्टर अनुराग वर्मा के आदेश पर आज से सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा, 21 से 26 जनवरी तक सभी सरकारी ऑफिस को दीयों से सजाया जाएगा। इस दौरान कथावाचन, राम चरित मानस पाठ के प्रतियोगिता रखी जाएगी। जिसमें विजयी होने पर 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में सीएम की ओर से प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
Continue Reading