Unique Village of India : भारत एक ऐसा देश है जहां सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अलग-अलग प्रकार के परिदृश्य मौजूद हैं। यहां कई सारी जगह देखने लायक है। वहीं कई जगहों के बारे में जाने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। सबसे ज्यादा लोग भारत में घूमने के लिए आते हैं। क्योंकि यहां प्राकृतिक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद है जो लोगों को लुभाते हैं और आकर्षण का केंद्र बनते हैं।
लेकिन भारत में कई ऐसे गांव भी हैं जिनका इतिहास, सांस्कृतिक और परंपराएं काफी अनूठी है। आज हम आपको कुछ ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां का इतिहास सबसे अलग है। यहां के बारे में जानने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं, तो चलिए जानते हैं उनके बारे में –
Continue Reading
Unique Village of India : ये है अलग सांस्कृतिक और विरासत वाले गांव
महाराष्ट्र के हिवरेबाजार का इतिहास सबसे अलग है। कभी सूखाग्रस्त गांव के नाम से इसे जाना जाता था। लेकिन लोगों ने इसे कृषि पद्धतियों और जल प्रबंध के माध्यम से बदल दिया। आज इस गांव को सबसे अमीर गांव में से एक माना जाता है।
मलाणा हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का माला गांव अपने संस्कृति और रीति रिवाज के लिए जाना जाता है। यह एक दूरस्थ गांव है यहां के ग्रामीणों का कहना है कि वह सिकंदर महान के वंशज हैं। इसलिए वह अपने खुद के कानूनों और परंपराओं का पालन करना पसंद करते हैं। यहां पर लोग घूमने के लिए आना पसंद करते हैं।
कुलधारा राजस्थान
कुलधारा राजस्थान का एक ऐसा गांव है जिसे शापित माना जाता है। यहां का इतिहास जानने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। कहा जाता है कि यहां के ग्रामीण रातों-रात गांव छोड़कर चले गए थे। उसके बाद से आज तक इस गांव में कोई भी नहीं रहता है। यह गांव वीरान है जो कोई भी इस गांव में बचने की कोशिश करता है। वह गंभीर परिणाम से गुजरता है। इसलिए यहां कोई भी जाना पसंद नहीं करता।
About Author
Ayushi Jain
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं।
मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।