जबलपुर : बिशप पी सी सिंह के मिले 128 बैंक खाते, 2 करोड़ से ज्यादा की FD भी मिली

जबलपुर, संदीप कुमार । नागपुर एयरपोर्ट से पकड़े गए बिशप पीसी सिंह के विषय मे ईओडब्लू को अहम जानकारी मिली हैं। पूछताछ में बिशप पी.सी सिंह के कई बैंकों में खाते होना पाया गया हैं। EOW को अभी तक बिशप पी.सी सिंह के 10 एफडीआर मे 2,02,95,190 रुपए होने की जानकारी मिली हैं। इसके साथ ही बिशप सिंह के कई बैंकों में 174 खाते मिलें है, इसमें से 128 बैंक खाते पीसी सिंह और उसके परिवार वालों के नाम हैं जबकि 46 खाते शैक्षणिक संस्थाओं के होना पाया गया हैं। ईओडब्लू अब इन बैंक खातों के विवरण की जानकारी जुटा रही हैं।

यह भी पढ़ें…. बिशप पीसी सिंह नागपुर एयरपोर्ट से हिरासत में, जबलपुर EOW टीम ने पकड़ा

 

Continue Reading

About Author
Avatar

Harpreet Kaur