IMD Alert : तेज हुई मानसून की रफ्तार, पूर्वोत्तर राज्यों में एंट्री के साथ 20 राज्य में बारिश का अलर्ट, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

weather forecast

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट देशभर में मानसून (monsoon 2022) के प्रवेश के साथ ही राहत भरी खबर है। दरअसल मानसून में तेजी देखी जा रही है। IMD Alert के अनुसार आगामी दो दिनों में असम और मेघालय में भारी बारिश (rain) की संभावना जारी की गई। दरअसल दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी के रास्ते पूर्वोत्तर भारत में एंट्री ले चुका है। इस मामले में जानकारी देते हुए IMD  बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून बंगाल की खाड़ी सहित उत्तर पूर्व, पूर्व मध्य के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। जिसके बाद पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। साथ ही मणिपुर मेघालय नागालैंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई।

इसके अलावा अरब सागर का क्षेत्र, कोकन और गोवा से तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार झारखंड उड़ीसा और गंगा पश्चिम बंगाल में भी आज ह छिटपुट बारिश देखने को मिलेगी। अब हरियाणा पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लेह लद्दाख के अलावा जम्मू कश्मीर में भी बारिश की संभावना जताई गई है। पर्वतीय राज्य में भी एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi