विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने बड़ी घोषणा की है। दरअसल विदिशा के रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और विदिशा के सांसद रहे सुषमा स्वराज (Sushma swaraj) की प्रतिमा स्थापित होगी। दरअसल सीएम शिवराज ने इसके निर्देश दिए हैं।
दोपहर 12:00 बजे CM विदिशा पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा विदिशा का ऑडिटोरियम स्वर्गीय सुषमा स्वराज की देन है। इसलिए उनकी स्मृति के रूप में परिसर में प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके अलावा निर्माणाधीन छात्रावास का जायजा लेते हुए उन्होंने कलेक्टर से निर्माण कार्य में तेजी लाने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। सीएम शिवराज निकाल के समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निर्माण कार्य का काम किया जाना चाहिए।