स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाई कोर्ट के लिए 37 नए जजों की हुई नियुक्ति, टूटे सारे पुराने रिकार्ड, जानें

high court

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आज भारत 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट के लिए 37 नए जजों के नियुक्ति की घोषणा कर दी है। बता दें की इस साल अब तक कुल 138 जजों (Judges) की नियुक्ति हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक 13 अगस्त को इलाहाबाद, तेलंगाना, गुवाहाटी, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के लिए 26 जजों की भर्ती की गई थी।

यह भी पढ़े… लाखों कर्मचारियों को सीएम का बड़ा तोहफा, मिलेगा नए वेतनमान का एरियर, बढ़ेगी सैलरी, अनुदान में भी वृद्धि

वहीं बीते दिन पंजाब और हरियाणा के लिए 11 हाई कोर्ट जजों की नियुक्ति की गई। इसी के साथ 2016 के जजों की नियुक्ति के रिकार्ड टूट चुके हैं। जहां 2016 में 126 हाई कोर्ट जजों की नियुक्ति की गई थी, आज वो आँकड़े बढ़ कर 138 हो चुके हैं। वहीं 2021 में 120 जजों को हाई कोर्ट के लिए नियुक्त किया गया था।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"