MP कर्मचारियों के लिए सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, अप्रैल महीने से मिलेगा लाभ, होगा समस्याओं का समाधान

MP Shivraj Government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) द्वारा होली से पहले अधिकारी कर्मचारियों (MP Employees) को बड़ा फायदा दिया गया। दरअसल होली के तोहफे के रूप में 11% DA वृद्धि (DA Hike) का ऐलान किया गया। जिसके बाद प्रदेश के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31 फीसद हो गया है। वहीं सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों की मांगों और अन्य समस्याओं का निराकरण जल्द किया जाएगा। वह सरकार पर अपना भरोसा बनाए रखें।

अधिकारी संगठनों से चर्चा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश की सरकार अधिकारी कर्मचारी के परिवार की भावना और टीमस्पिरिट के कार्य करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से ही स्वास्थ्य शिक्षा से प्रदेश की प्रगति और नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि कई अधिकारी कर्मचारी की सभी समस्याओं का समाधान व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए किया जाएगा।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi