भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में कोरोना का कोहराम जारी है।नए साल में तीसरी लहर की दस्तक के साथ एक्टिव केसों की संख्या 700 पार हो गई है। आज सोमवार 3 जनवरी 2022 को 200 से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है, जिसमें 110 तो सिर्फ इंदौर में ही मिले है। इससे पहले रविवार को 151 और शनिवार को 124 केस मिले थे। लगातार बढ़ते केसों के बाद संक्रमण दर 0.30% और रिकवरी रेट 98.0 से ज्यादा हो गया है। राहत की खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 18 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है और रिकवरी रेट 98 प्रतिशत से ज्यादा है।चिंता की बात ये है कि नाइट कर्फ्यू के बावजूद लगातार केस बढ़ रहे है और इंदौर हॉट स्पॉट बन गया है।
Budget 2022-23: किसानों के लिए खुशखबरी! मोदी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा
आज सोमवार 3 जनवरी 2022 को 221 नए केसों में इंदौर में 110, भोपाल में 54, ग्वालियर में 9, रतलाम में 2, उज्जैन में 8, जबलपुर-सागर-खंडवा में 4-4 और खरगोन में 5 पॉजिटिव मिला है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 773 (MP Corona Update today) हो गई है।नए साल के लगते ही मध्य प्रदेश के करीब 30 जिलों में कोरोना पहुंच गया है। वर्तमान में भोपाल में 137 तो इंदौर में 438 के करीब एक्टिव केस हैं।राहत की खबर ये है कि पिछले 24 घंटे में 54 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।