कर्मचारियों-पेंशनरों का इंतजार होगा खत्म! आज 4% डीए में वृद्धि संभव, बढ़कर होगा 42%, सैलरी में आएगा उछाल, पीएम कर सकते है ऐलान

Pooja Khodani
Published on -
minimum wage

Central Employee DA Hike Update : 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आज शाम तक 4 फीसदी महंगाई भत्ते में फिर वृद्धि का ऐलान हो सकता है। चुंकी बुधवार को कैबिनेट की बैठक नहीं हुई, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आज कैबिनेट कमिटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) की बैठक होनी है, जिसमें डीए पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है और बैठक के बाद डीए की नई दरों का ऐलान किया जा सकता है।हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आज शाम को बड़ी बैठक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में में बढ़ोतरी पर अपनी अंतिम मुहर लगा सकती है। अनुमान है कि AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के जारी होने के बाद करीब 4 फीसदी DA बढ़ाया जा सकता है। अगर सहमति बनती है तो कर्मचारियों का DA 38% से बढ़कर 42% हो जाएगा। वही डीए और डीआर में ये बढ़ोतरी जनवरी 2023 से लेकर जून 2023 यानी पहली छमाही के लिए होगी।  केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का साल में 2 बार महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है, डीए की दरों में कितना इजाफा होगा, यह लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी AICPI के आंकड़ों पर निर्भर करता है। पिछली छमाही में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा किया था, इसके बाद कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया था।

Continue Reading

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)