प्रोफेसरों-कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, रिटायरमेंट एज 2 वर्ष बढ़ी, 62 से बढ़कर हुई 64 वर्ष, ये होंगे लाभान्वित, फिर भी नाराजगी, जानें कारण?

employees news

Professors Doctor Retirement Age Hike : हाल ही में महाराष्ट के बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अस्पतालों में प्रोफेसर्स और डॉक्टरों की रिटायरमेंट एज 2 साल बढ़ाई गई है। प्रशासन ने रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष से बढ़ाकर 64 वर्ष कर दी है। इसको लेकर बीएमसी ने एक परिपत्रक भी जारी किया है, लेकिन बावजूद इसके विरोध होने लगा है।  कर्मचारियों जूनियर डॉक्टरों में नाराजगी है, वे इसे वापस लेने की मांग कर रहे है, वही सीनियर्स इसे फैसले से खुश है और  इसे सकारात्मक बता रहे है।

बीएमसी ने 2 साल बढ़ाई रिटायरमेंट एज

दरअसल, हाल ही में केईएम, नायर, शिवा, कूपर और डेंटल कॉलेज के निदेशक, प्राचार्य और शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु में नगर निगम प्रशासन, मुंबई द्वारा वृद्धि की गई है। इसे 62 साल से बढ़ाकर 64 साल कर दिया गया है।खास बात ये है कि यह दूसरा मौका है जब कर्मचारियों की उम्र में वृद्धि की गई है। इससे पहले नगर निगम के डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र को 58 साल से बढ़ाकर 60 साल किया गया था और फिर 2 साल बढ़ाकर 62 साल कर दिया था और अब 2023 में अब एक बार फिर से उम्र 62 से 64 साल कर दिया गया है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)