MP News : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जालपा माता मंदिर की पहाड़ी के पास एक 20 फीट लंबे अजगर ने बकरी को निगल लिया। जिसके बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। यह घटना गुरुवार देर शाम की है।
जब बकरी चराने के लिए एक राहगीर सैर पर निकला तो अचानक उसकी नजर अजगर पर पड़ गई। लेकिन जब तक वह कुछ कर पाता अजगर ने उसकी एक बकरी को अपना शिकार बना लिया और उसे निगल लिया। बकरी को छुड़वाने के लिए राहगीर ने काफी प्रयास किए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।