UGC NET Exam 2021 : चक्रवात का असर, इन राज्यों में 5 दिसंबर को होने वाली परीक्षा रद्द

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ (Cyclone ‘Jawad’) के खतरे ने ओडिशा (odisha) और आंध्र प्रदेश सरकार को 3-4-5 दिसंबर को होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2021) को स्थगित करने के लिए मजबूर कर दिया है। जवाद चक्रवात के कारण ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 5 दिसंबर, 2021 को होने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट 2021 परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है।

दोनों राज्यों को 4 दिसंबर, 2021 को रेड अलर्ट जारी किया गया था। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए, परीक्षा की संशोधित तिथि पत्र आधिकारिक वेबसाइट http://ugcnet.nta.nic.in पर नियत समय पर अपलोड करेगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 नवंबर, 2021 को जारी किए गए थे। न केवल यूजीसी नेट 2021 बल्कि IIFT 2022-24 परीक्षा विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम (आंध्र), भुवनेश्वर, संबलपुर, कटक (ओडिशा) और कोलकाता, दुर्गापुर में आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। UGC NET 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित किया जाना था।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi