IMD Alert: 19 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 19 जून से तेज होगी मानसून की रफ्तार, चक्रवात-पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानें दिल्ली-UP-बिहार पर पूर्वानुमान

weather forecast

IMD Alert, Today Weather Update : उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी है। हालांकि 3 दिन के बाद मौसम में परिवर्तन होगा। वही दक्षिण भारत सहित पूर्वी और पश्चिमी भारत में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। यह बारिश मानसून की वजह से नहीं है। चक्रवाती तूफान का असर कई राज्यों पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग द्वारा 17 से अधिक राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही आंधी तूफान का दौर भी जारी रहेगा।

चक्रवाती तूफान का असर

चक्रवाती तूफान का असर गुजरात के अलावा राजस्थान छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके अलावा इन क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके कारण उत्तराखंड, हिमाचल ले लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान में भी गतिविधि शुरू होगी। तापमान में गिरावट देखी जाएगी।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi