Xiaomi 12T Pro जल्द मचाएगा धूम, सामने आया पहला लुक, हो चुका है फीचर्स का खुलासा, जानें कब होगा लॉन्च

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। काफी लंबे समय से Xiaomi 12T Pro की चर्चा हो रही है। अब तक इससे जुड़ी कई जानकारी भी सामने आ चुकी है। हालांकि अब तक कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कोई भी अपडेट नहीं दी है। अब स्मार्टफोन का पहला लुक सामने आ चुका है। Phonandroid ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें Xiaomi 12T Pro में 200 मेगापिक्सल का कैमरा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज! 4% DA वृद्धि पर अपडेट, एरियर-अन्य भत्तों का भी मिलेगा लाभ, सैलरी में आएगा उछाल

वहीं यह भी कहा जा रहा है की यह स्मार्टफोन किफायती दाम में उपलब्ध होगा और बहुत जल्द ग्लोबल मार्केट में इसकी धमाकेदार एंट्री भी होने वाली है। रिपोर्ट की माने तो यह हाल ही में लॉन्च हुए Redmi K50 Ultra का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो यह 6.7 इंच OLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। इसके ज़्यादार फीचर्स Redmi K50 Ultra से मिलते-जुलते होंगे, ऐसी संभावना है।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"