नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मानसून (IMD Alert) की सक्रियता कई राज्यों में कम हो गई है लेकिन अभी भी कुछ राज्य बारिश से परेशान हैं, कुछ जगह बाढ़ के हालत से जनजीवन अस्तव्यस्त है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी (IMD Heavy Rain Alert) जारी की है।
मौसम विभाग ने आज जारी दैनिक रिपोर्ट (IMD Daily Weather Report) में हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश,असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट
भारत मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी और भारी बारिश का येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया है। आंधी बारिश के चलते यातायात, बिजली आपूर्ति और जल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं बाधित होने का अंदेशा जताया गया है।
बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD Country Weather) के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार में एक बार फिर मौसम बदलेगा। आने वाले दो तीन दिनों तक प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण, दरभंगा, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी सहित अन्य कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग (IMD Weather alert) ने उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में इस समय 3 चक्रवाती सिस्टम एक्टिव हैं जिसका असर कुछ राज्यों में दिखाई दे रहा है।
झारखंड में बारिश की संभावना
मौसम विभाग (IMD Weather update) के अनुमान के मुताबिक झारखंड में कुछ इलाकों में रुक रुक कर हलकी से भारी बारिश की संभावना है। आज सोमवार 5 सितम्बर को कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे और कहीं बारिश होगी।
ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुमान (IMD weather forecast) के मुताबिक आज 5 सितम्बर सोमवार को दिल्ली मन दिनभर बादल छाए रहेंगे। यहां सापेक्षित आर्द्रता का स्तर सुबह 68 प्रतिशत दर्ज हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।