भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) 15 नवंबर को भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सीएम खुद हर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। इसी बीच आज रविवार को जनजातीय दिवस के एक दिन पहले सीएम शिवराज राजधानी स्थित जनजातीय संग्रहालय पहुंचे जहां वे जनजातीय समुदाय के लोगों साथ उनके ही रंग में रंगते नजर आए। इस दौरान सीएम चौहान पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न जनजातियों के वाद्य यन्त्र बजाते दिखे और जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ झूमकर नृत्य करते भी नजर आए।
अद्भुत है हमारी जनजातीय संस्कृति, कला, गीत-संगीत, वेशभूषा और परंपराएं, जिसमें आनंद, उल्लास और उत्साह की त्रिवेणी का संगम है। आज जनजातीय भाई-बहनों से मिलकर सुखद अनुभूति की प्राप्ति हुई।#जनजातीय_गौरव_दिवस pic.twitter.com/TyOshBb57N