Astro tips : सड़क पर इन चीजों से रहें कोसों दूर, छूने पर हो सकता है भारी नुकसान

Astro tips : सड़क पर चलते हुए हमारे पैरों से कई चीज़ें टकराती हैं। कभी पत्थर, कोई लड़की का टुकड़ा, कचरे में फेंकी वस्तुएं आदि। लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिनको छूना समस्या का कारण बन सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजें हैं जिन्हें छूने से जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसी ही चीज़ों के बारे में बता रहे हैं।

  • यदि रास्ते में नींबू और मिर्च का गुच्छा पड़ा हो तो उससे दूर से गुज़रें। ये नजर उतारकर फेंका जाता है या फिर घर दुकानों को नजर लगने से बचाने के लिए लगाया जाता है। इन्हें छूने से आपके जीवन में नकारात्मकता आ सकती है।
  • अगर सड़क पर बालों के गुच्छे दिखते हैं तो उससे भी दूरी बनाएं। इनका संबंध राहु से माना जाता है और इन्हें न तो लांघना चाहिए, न ही पैर लगाना चाहिए न ही इनके ऊपर से गाड़ी निकालना चाहिए।
  • अगर राह में पूजा की सामग्री दिखाई दे तो कभी भी उसे ठोकर न मारे। इससे भगवान का अपमान होता है और दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।
  • अगर भोजन नजर आए तो उसे पैर न लगने दें। लोग अपने पितरों के लिए सड़क पर भोजन रखते हैं। इसे लांघने या छूने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • अगर घोड़े की नाल या कील दिखाई दे तो उससे दूर से निकलें। उसे पैर से न छुएं। ये चीजें टोने टोटके के लिए इस्तेमाल होती हैं और फिर लोग इन्हें सड़क पर फेंक देते है।
  • अगर कोई मरा जानवर है तो अपनी दिशा बदल दीजिए। किसी भी स्थिति में न उसे लांघे न ही अपनी गाड़ी उसपर से निकाले। इससे नकारात्मकता आती है।
  • जली हुई लड़कियां दिखे तो उससे भी दूर हो जाएं। ये जीवन में नकारात्मक ऊर्जा फैलाती है। इसे छूने या लांघने से सेहत पर खराब असर हो सकता है।

(डिस्क्लेमर– ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।)


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।