कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, DA वृद्धि सहित मिलेगा प्रमोशन! जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, मिलेगा लाभ

employees

MP Employees Promotion :  राज्य के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उन्हें प्रमोशन का लाभ दिया जाना है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दे सकती है। इसके लिए उच्च स्तर पर विचार शुरू कर दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई से सितंबर तक के बीच अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा।

दरअसल साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राज्य सरकार अधिकारी कर्मचारियों की नाराजगी को दूर करने की कोशिश कर सकती है। उच्च स्तर पर प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। सरकार बीच का रास्ता निकाल कर अधिकारी कर्मचारियों को पदोन्नति दे सकती है। जुलाई से सितंबर महीने में पदोन्नति देने की शुरुआत की जा सकती है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi