भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) ने निगम मंडलों (Corporate Committee) में की गई नियुक्ति के बाद नियुक्त लोगों को कैबिनेट (cabinet minister) और राज्यमंत्री (state minister) का दर्जा भी प्रदान कर दिया है। सामान प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेशों में 16 लोगों को कैबिनेट और 9 लोगों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।
निगम और मंडलों में की गई नियुक्तियों के बाद बुधवार को राज्य सरकार ने मंत्री दर्जा भी प्रदान कर दिया। 16 लोगों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इनमें मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ के अलावा शैलेंद्र शर्मा, जितेंद्र लिटीरिया, इमरती देवी, एन्दल सिह कंसाना, गिर्राज दंडोतिया, रणवीर जाटव, जसवंत जाटव, मुन्नालाल गोयल, रघुराज कंसाना, आशुतोष तिवारी, विनोद गोटिया, जयपाल चावड़ा,अमिता चपरा, निर्मला बरेला और सावन सोनकर शामिल है।