पिम्परी, डेस्क रिपोर्ट। राज्य सरकार ने कर्मचारियों (Employees) को मानसून का बड़ा तोहफा (Monsoon gift) दिया है। दरअसल हजारों कर्मचारियों के वेतन वृद्धि (Salary increment) को लेकर समझौता किया गया है। इस समझौते के बाद कर्मचारियों को अन्य कंपनियों की तुलना में सबसे अधिक ₹19267 की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसका लाभ कंपनी में कार्यरत सभी कर्मचारियों को मिलेगा।
बता दें कि चाकन इंडस्ट्रियल स्टेट में आईएसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (IAC India Private Limited) कंपनी के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को लेकर समझौता किया गया। इस दौरान विधायक महेश लांडगे की मध्यस्थता में मजदूर संघ और कंपनी प्रबंधन के बीच वेतन वृद्धि को लेकर करार किया गया है। इस वेतन वृद्धि से कंपनी के कर्मचारियों के वेतन में कुल ₹19267 की बढ़ोतरी की जाएगी। समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन में पहले साल में 70% दूसरे साल में 15% और तीसरे साल में 15% की वृद्धि की जाएगी।
15 अगस्त से पहले CM का बड़ा तोहफा, 46 लाख पेंशनर्स को मिलेगा लाभ, घटाई गई आयु सीमा, खाते में आएगी इतनी राशि
इतना ही नहीं वेतन वृद्धि के अलावा भी कंपनी के कर्मचारियों को कई अतिरिक्त सुविधाएं प्रदान किए जाएंगे। कंपनी में कार्यरत सभी कर्मचारियों के परिवार को मेडिक्लेम पॉलिसी के अलावा मृत्यु लाभ योजना सहित सभी श्रमिकों के 1 दिन के वेतन और अधिक मुआवजे कंपनी की नीति के अनुसार कानूनी वारिसों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
साथ ही सावधि बीमा पॉलिसी, अवकाश, मतदान अवकाश सहित सभी कर्मचारियों के वेतन में 20% से अधिक दिवाली बोनस के अलावा दुर्घटना पॉलिसी, समूह दुर्घटना पॉलिसी, निशक्त राहत कोष आदि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही श्रमिकों को मासिक उपस्थिति पुरस्कार के अलावा सेवा पुरस्कार, चिकित्सा सुविधा, पोशाक, मेघावी कार्यकर्ता पुरस्कार आदि का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
बता दे कि स्वाभिमानी श्रमिक संघ और कंपनी प्रबंधन के बीच तीसरे वेतन वृद्धि समझौते पर विधायक महेश लांडगे के अलावा रोहिदास गाड़े, अध्यक्ष जीवन येलवंडे, श्रम आयुक्त सुनील बघेल श्रम उपायुक्त संभाजी काकडे की मौजूदगी में वेतन वृद्धि समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।