UP Weather Alert Today 2023: उत्तर प्रदेश पर पश्चिमी विभोक्ष का प्रभाव आज मंगलवार को भी जारी रहने वाला है। यूपी मौसम विभाग ने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वही ग्रामीण क्षेत्रों में गरज के साथ कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इधर, 2 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके बाद फिर प्रदेश का मौसम बदलेगा।
यूपी मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह के समय हल्की से मध्यम कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हो सकता है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य क्षेत्र यानी रूहेलखंड और कानपुर-ब्रज क्षेत्र में हल्की से मध्यम तो कानपुर और आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।नोएडा और गाजियाबाद में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश के संकेत है। इसके बाद मौसम साफ होने की संभावना है।