MPPSC 2023: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, चयन सूची और प्राप्तांक जारी, 96 पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2024

MPPSC recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट (MP Anesthesia Specialist Bharti 2023) भर्ती परीक्षा प्राप्त अंक सूची एवं चयन सूची (Obtained Mark List एवं Selection List) जारी कर दी है। इसमें आवेदन करने वाले कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर लिस्ट देख सकते हैं अथवा नीचे उपलब्ध डायरेक्ट लिंक का उपयोग भी कर सकते हैं।इसके तहत 96 पदों पर भर्ती की जानी है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार एनएसथीसिया स्पेशलिस्ट पद पर भर्ती हेतु इंटरव्यू दिनांक 31 जनवरी से 2 फरवरी 2023 तक आयोजित किए गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार 87% पदों की चयन सूची जारी की गई है। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक के अनुसार प्राप्तांक सूची भी जारी की गई है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)