MP Weather : 2 संभागों में कड़ाके की ठंड, गिरा तापमान, 5 दिसंबर से बदलेगा मौसम, शीतलहर के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

Kashish Trivedi
Published on -
imd weather

MP Weather Update : मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। कई शहरों में रात का तापमान काफी नीचे जा पहुंचा है। 5 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जताया गया है। प्रदेश में मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो भोपाल के मुकाबले जबलपुर और ग्वालियर अंचल को सबसे अधिक ठंड रिकॉर्ड किया गया है। 1 और 2 दिसंबर के दिन रिकॉर्ड की गई है। अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

प्रदेश के कई जिलों में गलन और कोहरे का असर

प्रदेश के कई जिलों में गलन और कोहरे का असर भी दिखाई देने लगा है। राज्य में फिलहाल कोई नया सिस्टम नहीं है लेकिन बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा। जिसके डिप्रेशन में बदलने की संभावना जताई गई है। इसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा उत्तर की तरफ से आ रही बर्फीली हवा का असर राजधानी भोपाल में देखने को मिल रहा है। रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi