मेष राशि वाले आज अपना सारा समय लिखने और पढ़ने में व्यतीत करेंगे। भावनाओं से बचने की सलाह दी जा रही है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देना। आज आपके लिए शुभ रहेगा। मेष राशि वाले को आज का दिन सामान्य रहने वाला है। करीबियों से मित्रता बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए आज कोई आवश्यक जानकारी मिल सकती है। आपकी बात किसी को बुरी लग सकती है। आय में निश्चित होता बनी रहेगी। घर में तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट और दुर्घटना से बचने की सलाह दी जा रही है। नकारात्मकता बढ़ेगी।
वृषभ
वृषभ राशि को राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। काल के शिकार हो सकते हैं, घरेलू सुख बाधित होगा, घर की चीजों को शांत करने की कोशिश करेंगे। मिलाजुला दिन रहेगा। पारिवारिक मामले में अच्छी सोच से लाभ मिलेगा। धैर्य से काम लेना होगा। पैतृक संपत्ति विवाद सुलझने से मन प्रसन्न रहेगा। थकान रहेगी। तंत्र मंत्र से लाभ मिल सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि वाले को आज रोजगार का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य में शामिल होंगे। नए काम मिल सकते हैं। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजी रोजगार में तरक्की के अवसर मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का समय शुभ कहा जा सकता है। जोखिम भरे काम को करने से बचने की सलाह दी जा रही है । कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आय में वृद्धि होगी । परिवार के सदस्य के साथ वाद विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है। आज माहौल खुशनुमा रहेगा। चिंता और तनाव से ओतप्रोत रहेंगे। लेन-देन में जबरदस्ती से बचें। धन हानि हो सकती है। आय निश्चित बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का समय शुभ है।
सिंह
सिंह राशि वाले आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सुविधा अनुसार चीजें उपलब्ध होंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। परिवार के सदस्य से सलाह मशवरा लेना बेहतर रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। साझेदारी में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करना आपके लिए हितकारी हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा लग रहा है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। रुका हुआ धन मिल सकता है। नौकरी में प्रभावित होंगे।
कन्या
कन्या राशि वाले को भेंट और उपहार प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। प्रमोशन आदि से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन खर्च भरा रहेगा। बजट बनाकर चले। वही बेहतर है कोई निर्णय ले। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें वरना आज कोई आपसे धोखा कर सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित लग रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।
तुला
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा से लाभ हो सकता है। प्रेम की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। साख आप को प्रभावित करेगी। सभी का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। आज आपके प्रताप में वृद्धि होती नजर आ रही है। अतिथियों का आगमन होगा। आय में निश्चितता बनी रहेगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में प्रभाव में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। पारिवारिक चिंता में आज वृद्धि हो सकती है। प्रतिष्ठा और पद में वृद्धि होगी। अनुभव का लाभ मिलेगा। योजना की शुरुआत होगी। कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत मिल रहे हैं ।आज आपका दिन बेहद लाभदायक साबित होगा।
धनु
धनु राशि वाले के लिए भाग्योदय। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। प्रेम संतान की स्थिति आज अच्छी नजर आ रही है। इसके साथ ही रचनात्मक कार्य सफल होंगे। घर परिवार की चिंता रहेगी। भाग्य का आपको साथ मिल रहा है। काम की राह मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा। जनकल्याण में रुचि लेंगे।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आवश्यक कार्य करने वाला रहेगा। किसी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। धन का हिस्सा खर्च करेंगे। व्यापार में अनुकूल लाभ मिलेगा। आय बनी रहेगी। कीमती वस्तु संभाल कर रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने से बचने की सलाह दी जा रही है। मेहनत अधिक होगी। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा देने से बचें।
कुंभ
कुंभ राशि वाले के लिए प्रेम प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में प्रभाव के वृद्धि के संकेत हैं। घर बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। कानूनी अड़चनें देखने को मिल सकती है। उत्तम संपत्ति के संकेत मिल रहे हैं। भूमि वाहन मकान आदि की खरीदारी करेंगे। कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम को पूरा करने की संभावना जताई जा रही है। रोजी रोजगार में तरक्की के योग हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।
मीन
शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आज विजय मिल सकती है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत शुभ है। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। घर बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।