Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना में कुछ दिन पहले बागचीनी थाना क्षेत्र के लोंगट गांव में पुलिस ने दबिश दी थी। जहां पर कुछ महिलाओं और ग्रामीणों ने मिलकर बागचीनी थाना प्रभारी बलवीर सिंह के साथ मारपीट की थी। जिसकी सूचना मिलते ही 3 थानों की पुलिस इकट्ठा होकर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसके अगले दिन एसपी आशुतोष बागरी ने आरोपियों के मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। इसके साथ ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन आज फिर इस मामले में एक नया मोड़ आया है, आइए जानते हैं विस्तार से…
अध्यक्ष ने दी चेतावनी
दरअसल, आज कुशवाह समाज और अन्य समाज के लगभग 800 से 900 लोग एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पर धरना देने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस की तानाशाही का विरोध किया और जिला कलेक्टर से मामले में उचित न्याय की मांग की। लोगों ने कहा कि, कलेक्टर के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पुलिस उनको परेशान नहीं करेगी सभी लोग अपने घर पर जाकर रह सकते हैं। वहीं, कुशवाह समाज के अध्यक्ष ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि, अगर 2 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं की गई तो, यह केवल यह तो 5 पर्सेंट लोग हैं लेकिन अब बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी।