Rashifal 04 May 2023 : गजकेसरी योग से वृषभ-मिथुन-तुला-धनु को धन, निवेश-यात्रा, शिक्षा-प्रतिष्ठा का लाभ, मेष सेहत का रखें ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal

Rashifal 04 May 2023 : ग्रहों की बात करें तो गुरुवार को चंद्रमा का संचार कन्या राशि के उपरांत तुला राशि में होगा। सूर्य,  बुध, गुरु और राहु मेष राशि में विराजमान है। मंगल और शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। तुला राशि में पहले से केतु विराजमान है। अब चंद्रमा भी तुला राशि में पहुंचने वाले हैं। वही शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वही चंद्रमा के गोचर के साथ ही चंद्रमा का सूर्य बुध गुरु और राहु से समसप्तक योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आज गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं 12 राशियों का भविष्यफल

मेष

मेष राशि वाले को आज कारोबार और व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। आय के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। मन विचलित हो सकता है। खुद पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा। चंद्रमा आप के सातवें घर में बैठे हैं। पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद की स्थिति देखी जा सकती है। बुधादित्य योग का लाभ मिलेगा। शरीर को सेहतमंद रखेv किसी कार्य में पॉलिटिकल सपोर्ट मिल सकता है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi