Jabalpur News : 100 सौ से अधिक परिवारों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम, जानें किस मामले में

Jabalpur News : जबलपुर में मनमोहन नगर कृषि उपज मंडी से विस्थापित करीब सौ परिवारों ने आज शाम रीवा-नागपुर नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर दिया। हाईवे में जाम होने के कारण सड़कों में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं हाइवे में जाम की भनक जैसे ही आला अधिकारियों को लगी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने विस्थापित लोगों को समझाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन विस्थापित लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे।

यह है मामला

दरअसल, प्रशासन के द्वारा करीब 100 सौ से अधिक परिवार को मनमोहन नगर कृषि उपज मंडी से महाराजपुर के चाटीगांव विस्थापित किया गया था। लेकिन प्रशासन के द्वारा विस्थापित स्थान पर पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। जिसके चलते शनिवार की रात हुई तेज बारिश से विस्थापित लोग देर रात तक भीगते रहें। लिहाजा आक्रोशित लोगों ने आज हाईवे जाम कर दिया।मनमोहन नगर से विस्थापित निधि चौधरी ने बताया मनमोहन नगर के नजदीक करीब डेढ़ सौ परिवार झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। लेकिन प्रशासन के द्वारा मनमोहन नगर से विस्थापित कर महाराजपुर के चांटीगांव भेजा गया था। लेकिन यहां कोई भी व्यवस्था नहीं की गई थी। जिसके कारण सभी डेढ़ सौ परिवार देर रात तक भीगते रहे। जिसके कारण आज मजबूर होकर हाईवे में सभी परिवारों को जाम करना पड़ा।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”