IMD Alert : बढ़ेगा तापमान, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, 15 अप्रैल तक 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश भर में एक बार फिर से मौसम (weather update) में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। IMD Alert ने पूर्वी और दक्षिणी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। 15 अप्रैल तक 10 राज्य में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी करने के साथ उत्तर मध्य भारत में कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया। IMD ने 10 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक तमिलनाडु और केरल राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने इस सप्ताह के दौरान भारत के विभिन्न मध्य, उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में हीटवेव की आशंका की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज (10 अप्रैल, 2022) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में भीषण लू चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में 15 अप्रैल तक बारिश का अनुमान है। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर पश्चिमी भारत, जिसमें दिल्ली-हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड और विदर्भ राज्य शामिल होंगे, अगले पांच दिनों में भीषण लू की स्थिति बनेगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi