MP Tourism के दौरान जानें इन ऐतिहासिक जगहों का इतिहास, जुड़ी है कई पौराणिक कथाएं

MP Tourism

MP Tourism News: बाबा महाकाल की पवित्र नगरी अवंतिका यानी उज्जैन की गिनती सप्तपुरियों में होती है। इस नगरी को ना जाने कितने धर्मगुरु, राजा और महंतों ने जन सहयोग से धार्मिक नगरी बनाया है। इस महातीर्थ में कई अलौकिक मंदिर हैं जिनसे ना सिर्फ आस्था जुड़ी हुई है बल्कि इनकी मनमोहक कला यहां आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेती है। आज हम आपको यहां स्थित प्राचीन और चमत्कारिक स्थलों के बारे में जानकारी देते हैं। इन जगहों की खासियत यह है कि यहां पहुंचने के बाद आपको ईश्वरीय शक्ति का एहसास अपने आप ही होने लगेगा।

भर्तृहरि गुफा

यह जगह उज्जैन के पर्यटक स्थलों में सबसे ज्यादा फेमस है। गढ़कालिका मंदिर से थोड़ी दूरी पर पर स्थित ये गुफा पर्यटकों को असीम शांति का आनंद देती है। मान्यताओं के मुताबिक लगभग 12 वर्षों तक राजा भर्तृहरि ने यहां पर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से जुड़ी कई कहानियां प्रचलित है। उनमें से कुछ उनकी पत्नी पिंगला से भी जुड़ी हुई है। ये गुफा 3000 से 3500 साल पुरानी बताई जाती है। यह कहा जाता है कि राजा को इस तरह से तप करते देख देवों के राजा इंद्र को लगा कि कहीं वह शक्तिशाली होकर स्वर्ग पर आधिपत्य ना जमा ले इसलिए उन्होंने वज्र फेंका। उनके प्रहार से एक बड़ा सा पत्थर टूट कर गिरने लगा जिसे राजा ने अपने हाथों से रोक लिया लेकिन तपस्या को जारी रखा। कई वर्षों तक वो इसी अवस्था में तपस्या करते रहे जिससे उनके पंजे का निशान पत्थर पर बन गया जो आज भी राजा भर्तृहरि की प्रतिमा के ऊपर दिखाई देता है। इस जगह पर कई अन्य गुफाएं भी हैं जिनमें से एक गुफा से चारों धाम जाने का रास्ता होने की बात भी कही जाती है। हालांकि, अब इन रास्तों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है।


About Author
Diksha Bhanupriy

Diksha Bhanupriy

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है।