IAS Transfer 2022 : आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें लिस्ट

Kashish Trivedi
Updated on -
IAS Transfer

IAS Transfer 2022 : राज्य में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। प्रशासनिक सर्जरी में कई आईएएस अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। इसके साथ ही तबादले आदेश जारी कर दिए गए हैं। 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए जाने के साथ ही बिहार में 44 आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

इन आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

  • 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार से उन्हें राजस्व परिषद बिहार के अध्यक्ष सदस्य नियुक्त किया गया है। फिलहाल वो बिहार के विकास आयुक्त के रूप में पद संभाल रहे हैं।
  • 2007 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को सचिव देते हुए मुंगेर का प्रमंडलीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • 1989 बैच के आईएएस अधिकारी वंदना किनी को मुख्य परामर्शी बिहार राज्य योजना परिषद के पद पर पदस्थापना दी गई है।
  • बीपीएससी सचिव अमरेंद्र कुमार को राज्य सरकार द्वारा लखीसराय भेजा गया है।
  • 2000 बैच के जितेंद्र श्रीवास्तव को गृह विभाग बिहार के सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया। इसके साथ ही महा निरीक्षक कारा सुधार सेवाओं के अतिरिक्त प्रभार सौंपा गए हैं।
  • 2006 बैच के आईएएस अधिकारी दया निधान पांडे अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया है। अब वह केवल भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में कार्यभार देखेंगे।
  • 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अमरेंद्र कुमार को लखीसराय के जिला परिकार्य एवं समाहर्ता के रूप में पदस्थापना दी गई है।
  • 1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव के अलावा प्रधान सचिव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग पटना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • 2004 बैच के अभय कुमार सिंह को कॉमफ्रेंड पटना के प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए हैं।
  • 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष कुमार को अतिरिक्त प्रभार से मुक्ति दी गई है जबकि 2007 बैच के आईएएस अधिकारी जयसिंह को राजस्व भूमि सुधार विभाग बिहार के सचिव के रूप में पदस्थापना दी गई है।
  • 2007 बैच के आईएएस अधिकारी गोपाल मीणा तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
  • 2007 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देशक और अतिरिक्त प्रभार में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव थे। उन्हें पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त के साथ कोसी प्रमंडल सहरसा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • 2007 बैच के विनोद सिंह गुंजियाल को लघु जल संसाधन विभाग के सचिव के रूप में पदस्थापना दी गई है जबकि 2007 बैच के आईएएस अधिकारी मोहम्मद सोहेल को पदोन्नति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की भूमिका में नियुक्त किया गया है।

यहां देखें लिस्ट

IAS Transfer 2022 : आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें लिस्ट IAS Transfer 2022 : आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें लिस्ट IAS Transfer 2022 : आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें लिस्ट IAS Transfer 2022 : आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें लिस्ट IAS Transfer 2022 : आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें लिस्ट IAS Transfer 2022 : आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें लिस्ट IAS Transfer 2022 : आईएएस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, यहां देखें लिस्ट


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi