Rajyog 2023 : शनिवार को ‘शनि’ बदलेंगे अपनी चाल, एक साथ बनेंगे 3 बड़े राजयोग, 7 राशियों पर बरसेगी कृपा-धन, चमकेगी किस्मत, नौकरी-सफलता के योग

Pooja Khodani
Published on -
Shani Dosh Upay, Shani

Shani Vakri/Rajyog  2023 :  न्याय के देवता शनि 17 जून को एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहे है, जिससे एक साथ 3 बड़े राजयोग का निर्माण होगा । वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  17 जून 2023 की रात 10 बजकर 48 मिनट पर शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में आ जाएंगे। इसके बाद कुंभ राशि में 4 नवंबर, 2023 की सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक वक्री रहकर एक बार पुनः मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। इससे एक साथ शश महापुरुष, धन और केन्द्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा, जो कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

ज्योतिष के अनुसार, जब शनिदेव उल्टी चाल चलते हैं तो उसे वक्री शनि कहा जाता है। पृथ्वी से देखने पर शनि उल्टी दिशा में चलते हुए दिखाई देते हैं। भौगोलिक रूप से शनि की गति की दिशा में कोई परिवर्तन नहीं होता है। वर्तमान में शनि अपनी स्वराशि कुंभ राशि में विराजमान है। शनि इस राशि में साल 2025 तक रहेंगे फिर इसके बाद मीन राशि के यात्रा पर होंगे। शनि के कुंभ राशि में होने से शश महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। वही कुंभ राशि में सीधी चाल से केंद्र त्रिकोण राजयोग भी बनाएंगे।वही शनि वक्री के कारण 20 साल बाद धन राजयोग का भी निर्माण होगा, जिससे जातकों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Continue Reading

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)