कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, जल्द होंगे नियमित, प्रक्रिया पर CM का बड़ा बयान,जानें कब मिलेगा लाभ,अनियमित कर्मचारियों की बड़ी तैयारी

employees

Employees Regularization : प्रदेश में 45000 से अधिक कर्मचारियों को नियमित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी पर कर्मचारी संगठन लगातार उग्र हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ नियमितीकरण को लेकर भी पेंच फंसता नजर आ रहा है। कर्मचारी सरकार से जल्द से जल्द नियमितीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने की मांग किए जा रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री का बड़ा बयान सामने आया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य के लाखों नियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण पर जानकारी फिलहाल अधूरी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि अब तक सभी विभागों की तरफ से जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में निर्णय लेना संभव नहीं है। सारे विभागों की तरफ से जानकारी आने के बाद इस पर निर्णय लिया जा सकता है। सभी विभागों को जानकारी भेजने के लिए 5 प्रश्नावली भेजी गई है। इसके आधार पर ही सभी विभाग द्वारा अनियमित कर्मचारियों के आंकड़े राज्य शासन को भेजे जाने हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi