राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MP के दो दिवसीय दौरे पर, ऐसा रहेगा कार्यक्रम, सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MP के दो दिवसीय दौरे (President Draupadi Murmu’s MP Tour) पर आ रही है। वे शहडोल में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी उसके बाद भोपाल में महिला से सहायता समूह के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने राष्ट्रपति के मध्य प्रदेश के दौरे को सौभाग्य की बात बताया है।

भारत की राष्ट्रपति (President of India) द्रौपदी मुर्मू 15 और 16 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश जा रही हैं। राष्ट्रपति का ये पहला MP दौरा है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर दिन में करीब 2 बजे जनजातीय गौरव दिवस दिवस कार्यक्रम में शहडोल पहुचेंगी।


About Author
Atul Saxena

Atul Saxena

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं ....