Jabalpur News : मध्यप्रदेश के जबलपुर में तेंदुए की झूठी अफवाह फैलाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आधारताल थाना पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। साथ ही, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे कड़ाई के साथ पुछताछ की जा रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
वीडियो निकला झुठा
दरअसल, मामला जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर के पास का है। जहां पुलिस को तेंदुआ दिखने की जानकारी दी गई थी। सूचना पाते ही पुलिस वन विभाग की टीम के साथ मौकास्थल पर पहुंची। इतना ही नहीं पुलिस को जानकारी देने वालों ने एक वीडियो भी दिया था। जब इस वीडियो को पुलिस ने जांच में लिया तो पाया कि कंचनपुर के पास तेंदुआ देखने की अफवाह फैलाई जा रही है। जिसके बाद उन्होंने दो लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनसे पुछताछ की गई।
Continue Reading