UP Weather : चक्रवात का असर, 84 घंटे तक 41 जिले में भारी बारिश, आंधी का येलो अलर्ट, तापमान में आएगी कमी, इस दिन से होगी मानसून की एंट्री! जानें IMD पूर्वानुमान

Weather, cg Weather

IMD UP Weather, UP Weather : उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश में 18 से 22 जून तक पूर्वी भारत सीमा से सटे क्षेत्र में मानसून के पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं लखनऊ में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में आंधी सहित बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के देवीपाटन मंडल सहित 6 मंडलों में 3 से 4 दिनों के भीतर भारी बारिश देखी जा सकती है। इसके साथ ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। गर्मी की वजह से तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जा रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 18 से 22 जून तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना रहेगा।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi