Seoni News : सिवनी नगर पालिका ने संचालित 5 दुकानों को किया सील, पढ़ें पूरी खबर…

Seoni News : मध्यप्रदेश के सिवनी में नगर पालिका द्वारा बड़ा कदम उठाया गया। जहां सीएमओ ने 5 दुकानों को सील कर दिया है। बता दें यह दुकानें कई सालों से कब्जे में थी। दरअसल, यह नगर पालिका की संपत्ति थी, जिसपर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। जिसपर कार्रवाई करते हुए नपा अध्यक्ष शफीक खान व मुख्य नगर पालिका अधिकारी पूजा बुनकर ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

CMO ने दी जानकारी

नपा अध्यक्ष और अधिकारी के निर्देशानुसार, आज टीम ने चौक की दुकानों को शील कर दिया। वहीं, मामले को लेकर CMO ने बताया कि काॅम्पलेक्स की इन 5 दुकानों पर कई सालों से कब्जा कर दुकान का संचालन किया जा रहा था। साथ ही, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दुकानों का निर्माण 2002 में हुआ था।


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।